Posts

संत ज्ञानेशवर

Image
ज्ञानेश्वर मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से Jump to navigation Jump to search संत ज्ञानेश्वर महाराज संत ज्ञानेश्वर गुरु/शिक्षक निवृत्तिनाथ दर्शन नाथ संप्रदाय ,  वारकरी ,  वैष्णव संप्रदाय खिताब/सम्मान सन्त साहित्यिक कार्य ज्ञानेश्वरी  (भावार्थदीपिका),  अमृतानुभव ,  हरिपाठ ,  अभंग  भक्ति कविता धर्म [सनातन धर्म (हिन्दू)] दर्शन नाथ संप्रदाय ,  वारकरी ,  वैष्णव संप्रदाय संत ज्ञानेश्वर   महाराष्ट्र  तेरहवीं सदी के एक महान  सन्त  थे| इन्होंने  ज्ञानेश्वरी  की रचना की। संत ज्ञानेश्वर की गणना भारत के महान संतों एवं  मराठी  कवियों में होती है। ये संत  नामदेव  के समकालीन थे और उनके साथ इन्होंने पूरे  महाराष्ट्र  का भ्रमण कर लोगों को ज्ञान-भक्ति से परिचित कराया और समता, समभाव का उपदेश दिया। वे महाराष्ट्र-संस्कृति के 'आद्य-प्रवर्तकों' में भी माने जाते हैं। संत ज्ञानेश्वर का जन्म सन १२७५ ईसवी में महाराष्ट्र के  औरंगाबाद  जिले में पैठण के पास  गोदावरी  नदी के किनारे आपेगाँव में भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को हुआ था। इनके पिता का नाम विट्ठल पंत एवं माता का नाम रुक्मि